फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सामाजिक कार्यों में शराबबंदी पर करेंगे सम्मानित

Mon, 06 Jan 2025 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सामाजिक कार्यों एवं विवाह संस्कार में शराबबंदी लागू करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। नगर के व्यवसायी हरिकृष्ण भट्ट और रामकृष्ण भट्ट ने यह पहल शुरू की है। हरिकृष्ण भट्ट ने अपने भतीजे की शादी में कॉकटेल की जगह मॉकटेल का आयोजन किया था जिसमें शराब के बदले बरातियों व अन्य लोगों को जूस, दूध, लेमन हनी, जलेबी परोसी गई थी।
विज्ञापन

हरिकृष्ण भट्ट कहते हैं कि शादी, समारोह और शुभ कार्यों में कॉकटेल को लेकर लोगों में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और बच्चों और युवा पीढ़ी पर शराब का बुरा असर पड़ रहा है। इसको देखते हुए निर्णय लिया गया है किसी भी समारोह में शराब न परोसने वाले दूल्हा, दुल्हन या अभिभावक को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उनके परिवार की आर्थिक मदद भी की जाएगी। यही नहीं यदि किसी गांव में ममंद, युमंद भी शराब को प्रतिबंधित करते हैं तो उन समूहों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें