देवाल। देवाल-खेता मानमती सड़क 13 वें दिन भी नहीं खुल पाई। क्षेत्र की हाटकल्याड़ी- बेराधार सड़क चार दिन से बंद है। सड़क खोलने के लिए लोनिवि ने जेसीबी मशीन लगाई, लेकिन लगातार मलबा आने से सड़क नहीं खुल पाई, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोनिवि के एई निरंजन रावत ने कहा कि सुयालकोट में लगाातार मलबा आ रहा है। दो जेसीबी मशीन लगाई हैं, लेकिन लगातार मलबा आने से सड़क नहीं खुल पा रही है। वहीं, सड़क को खोलने की मांग को लेकर प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर आंदोलन व सामूहिक त्याग पत्र देने की चेतावनी दी। कहा, बंद होने के कारण यहां के 12 गांवों का संपर्क कटा है और हजारों लोग परेशान हैं। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भवानीदत जोशी, हरीश गड़िया, दिवानीराम, हेमलता गड़िया, उर्वीदत्त जोशी कहा यदि एक सप्ताह के अंदर सड़क नहीं खुली तो 28 जुलाई से आंदोलन करेंगे व सामूहिक त्याग पत्र देंगे। संवाद