फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फसलें बरबाद कर रहे जंगली सुअर, वन कर्मियों की तैनाती की मांग

Sun, 13 Aug 2023 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। जंगली सुअर धान से लेकर आलू की फसल को रौंद रहे हैं। महिलाओं ने केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर जंगली सुअरों को खदेड़ने के लिए वन कर्मियों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

जोशीमठ, नंदानगर, निजमूला घाटी, पोखरी, पीपलकोटी, नंदप्रयाग क्षेत्र के गांवों में जंगली सुअर के झुंड खेतों में धान और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जोशीमठ के पल्ला जखोला गांव निवासी प्रकाश झिंक्वाण, वीरेंद्र झिंक्वाण, दिलवर सिंह ग्राम प्रधान सरस्वती देवी का कहना है कि आलू की फसल अक्तूबर माह में पककर तैयार होती है लेकिन जंगली सुअर खेतों में पहुंचकर फसल को बरबाद कर रहे हैं। अभी तक कई खेतों की फसल नष्ट हो चुकी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, प्रीति, रेखा, रतना, अंजू, विनीता, योगेंद्र सिंह और संदीप झिंक्वाण ने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जंगली सुअर शाम होते ही खेतों में पहुंच रहे हैं और धान की खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें