कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए वाईफाई सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे छात्रों को विषयों से संबंधित सामग्री जुटाने और परीक्षा फार्म भरने जैसे कार्यों में सहायता मिलेगी। महाविद्यालय में छात्र नेताओं की ओर से लंबे समय से वाईफाई की मांग की जा रही थी। छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि वाईफाई की सुविधा से छात्रों को पढ़ाई में सहुलियत मिलेगी। छात्र पुस्तकालय में बैठकर पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारियां जुटा सकेंगे। यह सुविधा उन छात्रों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी जो आर्थिक स्थिति के कारण इंटरनेट कनेक्शन नहीं ले पाते हैं। संवाद
फोटो
एनएसयूआई ने टीशर्ट लांच की
कर्णप्रयाग। आगामी छात्र संघ चुनावों के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोमवार को एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई की टीशर्ट लांच की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम नेगी ने बताया कि छात्र संघ चुनावों के लिए एनएसयूआई की पूरी टीम तैयार है। छात्र हितों के लिए एनएसयूआई पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रहा है। इस मौके पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष सुनील रावत, पूर्व छात्र संघ महासचिव राहुल धुनियाल, मयंक भंडारी, दिव्यांशु कोटियाल, ईशा, सलोनी आदि मौजूद रहे। संवाद