फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां-जहां बह गए पुल, वहां लोनिवि लगाएगा ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
धौली गंगा पर जहां-जहां पैदल पुल बह गए हैं वहां लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर ट्रॉलियां लगाएगा। ऋषि गंगा में आई जल प्रलय से नदियों के ऊपर बने पैदल पुल बह गए थे, जिससे नीती घाटी के गांव अलग-थलग पड़ गए थे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता धन सिंह रावत ने बताया कि भंग्यूल, रैणी, जुवा-ग्वाड़, जुग्जु और विष्णुप्रयाग में आवाजाही और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जल्द ट्रॉली स्थापित की जाएगी। पांच जगहों पर ट्रॉली लगाई जाएगी। चार ट्रॉलियां व अन्य उपकरण तपोवन पहुंचा दिए गए हैं। जल्द ही ट्रॉलियों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। आपदा प्रभावित तपोवन क्षेत्र में लोनिवि के 15 अभियंता और लगभग 70 मजदूर जन-जीवन को सामान्य बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें