धूप खिलते ही गोपेश्वर महोत्सव में उमड़ी खरीदारों की भीड़।
- फोटो : GOPESHWAR
दो दिन मौसम की बेरुखी के चलते गोपेश्वर पुलिस मैदान में लगा ट्रेड फेयर (गोपेश्वर महोत्सव) फीका रहा। शनिवार को मौसम साफ हुआ तो लोग मेले में उमड़ पड़े।
मेले में कर्म कपड़ों, क्राकरी, कंबल, सजावटी सामान के अलावा फल और सब्जी के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही खाने के स्टॉल और झूलों पर भी लोगों की भीड़ दिख रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत ने बताया कि मेले में कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है। मेला करीब एक सप्ताह तक और चलेगा।