फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वाहन पहुंचा तो पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन

Thu, 26 Mar 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग पेट्रोल पंप में तेल भराने के लिए लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गौचर। नगर के पेट्रोल पंप पर दो दिन से पेट्रोल नहीं था। अब तीसरे दिन पेट्रोल की गाड़ी पहुंची तो पेट्रोल भराने के लिए वाहन चालकों की भीड़ लग गई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे से पेट्रोल मिलना शुरू हुआ था। जीएमओयूएल के प्रबंधक सूरज रावत ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वहीं गौचर के कमेड़ा में स्थित कारगिल शहीद स्वर्गीय सुनील कांडपाल फिलिंग स्टेशन में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सुचारु है। पेट्रोल पंप के संचालक कमलकांत कांडपाल ने बताया कि मांग के अनुसार पूरी आपूर्ति की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें