फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद होने पर बीमार को डंडी से पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटकल्याणी-सवाड़ व घेस मार्ग छह दिन से बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने पर घेस गांव की बीमार बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने पैदल ही डंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घेस के मान सिंह ने बताया कि रविवार को घेस गांव की लछीमा देवी (60) की अचानक तबियत खराब हो गई थी। गांव के लोग महिला को लोसरी सड़क तक टैक्सी में लाए लेकिन लोसरी में सड़क बंद मिली। इस पर गांव के 15 लोग लछीमा देवी को डंडी के सहारे सात किलोमीटर पैदल चलकर हाटकल्याणी के पास सड़क तक लाए इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से बीमार महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पीएमजीएसवाई के एई नीरज कांडपाल ने कहा कि मलबा हटाने के लिए सोमवार को ही जेसीबी भेज दी गई थी। जिपंस आशा धपोला ने जल्द सड़क खोलने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें