फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बारिश थमी फिर धधके जंगल...कठूड़ गांव के चीड़ के वनों में भड़की आग, तेज हवा के बाद बुझाना हुआ मुश्किल

Fri, 21 Mar 2025 02:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,गोपेश्वर( चमोली)

सार

लोगों ने जंगल में धुआं उठता देखा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं तो स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग को दी।
विज्ञापन
गोपेश्वर के समीप कठूड़ गांव के जंगल में भड़की आग से उठता घुआं। संवाद 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर थमने के बाद अब फिर से जंगलों में आग लगने लगी है। बृहस्पतिवार को केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत कठूड़ गांव के वन पंचायत के चीड़ के जंगल में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई।
विज्ञापन


वन प्रभाग के कर्मी आग बुझाने भी पहुंचे लेकिन चट्टानी भाग होने के कारण देर शाम तक भी आग बुझाई नहीं जा सकी। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे लोगों ने जंगल में धुआं उठता देखा।
देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं तो स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग को दी।

प्रभाग के तीन वन दरोगा, आठ फॉरेस्ट गार्ड, तीन फायर वाॅचर के साथ ही नर्सरी श्रमिक आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन हवा तेज होने के कारण आग की लपटें तेज हो गईं जिससे आग को बुझाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन जारी...अब तक 110 मदरसों पर लगा ताला

वहीं रेंजर प्रदीप गौड़ ने बताया कि शाम करीब चार बजे आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन तेज हवा चलने पर आग फिर से बेकाबू हो गई। जंगल में आग लगाने वाले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। टीम मौके पर मौजूद है। जल्द आग बुझा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें