फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सरकार ने नहीं सुनी मांग तो ग्रामीणों ने खुद उठाई गैंती-कुदाल

Tue, 21 Apr 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुणम गांव में ग्रामीण श्रमदान कर तैयार कर रहे मिनी स्टेडियम
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। खेल मैदान के लिए वर्षों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर खेल मैदान तैयार करने का बीड़ा उठाया। विकासखंड पोखरी के गुणम गांव के ग्रामीण गैंती-कुदाल उठाकर अब श्रमदान कर खेल मैदान बनाने में जुट गए।
विज्ञापन

गुणम के ग्रामीणों ने कहा कि उनके क्षेत्र में खेल मैदान नहीं होने से बच्चों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं। किसी को सेना में भर्ती के लिए अभ्यास करना है या खेल का प्रशिक्षण लेना है मगर मैदान नहीं होने से उन्हें खेतों में ही खेल व अन्य अभ्यास करने पड़ते हैं। पूर्व ग्राम प्रधान सज्जन नेगी ने बताया कि गांव में खेल मैदान के लिए शासन-प्रशासन को कई पत्र लिखे, जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई। मगर उनकी मांग को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में सभी ने तय किया कि वे खुद श्रमदान कर जमीन को समतल कर मिनी स्टेडियम बनाएंगे। अब खिरगढ़ तोक में गांव की जमीन पर ग्रामीणों ने काम करना शुरू कर दिया है। गांव के सभी लोग इसमें सहयोग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान अंजू देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष विकेंद्र नेगी, पुष्पा देवी और कुसुम देवी सहित सभी ग्रामीण खेल मैदान बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें