फोटो
देवाल। कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी के पहली बार देवाल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के उनका स्वागत किया। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद नेगी, प्रधान संघ के अध्यक्ष खिलाप बिष्ट, श्रमिक प्रकेष्ठ के जिलाध्यक्ष केदार दत्त कुनियाल, पंचायत राज प्रकोष्ठ के लक्ष्मण बिष्ट को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। वहीं सेवानिवृत शिक्षक शेर सिंह बिष्ट सहित कई लोगों को जिलाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष डिमरी ने कहा कि मनरेगा के नाम को बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार की संकीर्ण सोच और महात्मा गांधी के विचारों को खत्म करने की मानसिकता है। बैठक के बाद पार्टी ने बस स्टेशन देवाल में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महाबीर बिष्ट, पीसीसी सदस्य हीरा रुपकुंडी, केदार दत्त, कंचन बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।