फोटो
कर्णप्रयाग/गौचर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौचर में डीएलएड में नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं का परिचय सत्र आयोजित हुआ। संस्थान के प्राचार्य एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के सात सूत्र समय प्रबंधन, स्व अनुशासन, स्वाध्याय, प्रेम, टीम वर्क, व्यसन मुक्त जीवन और संस्कारित आचरण को अनिवार्य बताया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, योगेंद्र सिंह बर्त्वाल, डाॅ. कमलेश मिश्र, सुबोध कुमार डिमरी, मृणाल जोशी आदि मौजूद थे। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर गौचर में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद मैठाणी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद