गोपेश्वर। बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए 105 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। रविवार को वेबकास्टिंग कर्मियों की टीम को गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम से उपकरणों के साथ रवाना किया गया। वेबकास्टिंग के नोडल अधिकारी हेमंत मौर्य ने बताया कि रविवार को ही सभी टीमें मतदेय स्थलों पर पहुंच जाएंगी और टीमों के पहुंचते ही ट्रायल किया जाएगा। कंट्रोल रूम से इन सभी बूथों पर नजर रखी जाएगी। वोटिंग के दिन इन बूथों की मतदान प्रक्रिया को ऑनलाइन देखा जा सकेगा। संवाद