फोटो
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी के पास स्थित मोटर पुल के नीचे सुरक्षा दीवार ढहने से पुल को खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने पुल पर नौ टन से अधिक वजन के वाहनों की आवाजाही को रोक लगाई हुई है। वहीं बीआरओ की कार्यदायी संस्था ने रविवार अपराह्न से ही यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू कर दिया था लेकिन लगातार मौसम खराब होने से निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। अधिक बारिश होने पर काम रोकना पड़ रहा है। वहीं एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने दीवार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है लेकिन बार-बार बारिश होने से काम में बाधा उत्पन्न हो रही है। दीवार का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद