कर्णप्रयाग। पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष धन सिंह नेगी को पांचवीं बार दुग्ध संघ सिमली का प्रशासक (अध्यक्ष) नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि वे जिले के विभिन्न गांवों में समितियों को प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही पशुपालकों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा जिससे ग्रामीण अधिक से अधिक पशुपालन कर सकें। इससे पूर्व धन सिंह नेगी तीन बार कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में तीन बार संयोजक और विधानसभा बूथ प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। इस मौके पर पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, ग्राम प्रधान धीरेंद्र भंडारी, विधायक अनिल नौटियाल, जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, जिपंउ लक्ष्मण खत्री, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी आदि ने खुशी जताई। संवाद