फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू कस्बे में हो रहा जलभराव

Wed, 09 Jul 2025 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर उत्तरों कस्बे को जलभराव से निजात नहीं मिल पाई है। यहां बारिश में मुख्य बाजार में जल भराव हो रहा है जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि बारिश के पानी के साथ आई मिट्टी से बरसात में कीचड़ हो रही है। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग पर होने के कारण उत्तरों, लंगासू कस्बे तेजी से विकसित हो रहे हैं। मगर उत्तरों कस्बे में लोग और खासतौर से व्यापारी सड़कों पर जलभराव के कारण परेशान हैं। व्यापारी ताजवर सिंह नेगी, यशवंत सिंह ने कहा कि बारिश में उत्तरों बाजार में चबूतरे से लेकर जीआईसी के समीप तक करीब 200 मीटर तक हाईवे पर जलभराव हो रहा है। कहा कि एनएच की ओर से यहां आधी अधूरी नालियां बनाई गई हैं जिस कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। वहीं एसडीएम एसएस रांगड़ का कहना है कि एनएचआईडीसीएल को उमट्टा, जयकंडी, उत्तरों में समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें