बदरीनाथ में अत्यधिक ठंड से जम गई ऋषि गंगा। स्रोत: जागरुक पाठक
फोटो
ज्योतिर्मठ। बारिश और बर्फबारी न होने से बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान भी शून्य से नीचे जा रहा है। ऐसे में ऋषि गंगा का पानी भी जमने लगा है। धाम में सुबह धूप खिलने के बाद ठंड से राहत मिल रही है मगर दोपहर बाद शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में तापमान माइनस 7 तक जा रहा है। पांडुकेश्वर गांव निवासी राम नारायण भंडारी ने बताया कि ठंड से धाम के आसपास नाले, झरने और स्रोत भी जम गए हैं। यहां सुबह और शाम को तापमान माइनस से नीचे जा रहा है। नीलकंठ क्षेत्र से बहने वाली ऋषि गंगा उद्गम से ही जम गई है। संवाद