फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बारिश से टूटी पेयजल लाइनों की तीन दिन बाद भी नहीं हुई मरम्मत

Mon, 01 Jun 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़, पंती, मींग, विनायक गांवों में लोग स्रोतों से ढो रहे पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। बीते दिनों क्षेत्र में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों की मरम्मत तीन दिन बाद भी नहीं हो पाई है। ऐसे में केवर तल्ला, नारायणबगड़, पंती, मींग, विनायक गांवों में पेयजल की समस्या बनी है। हालांकि जलसंस्थान ने पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है लेकिन इससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने के बाद पिछले तीन दिनों से इन गांवों और कस्बे के लोगों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए लोगों को स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है जबकि अन्य कामों के लिए बारिश का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता पंकज सिंह ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण नारायणबगड़, केवर तल्ला पेयजल योजना की करीब 150 मीटर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसकी मरम्मत का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक योजना पर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। मींग तथा पंती की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक किया जा रहा है। जल्द जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें