फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने पर दी भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजा न मिलने पर दी भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

आदिबदरी। मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण के दौरान अपनी दो गोशाला की जमीन कट जाने पर आली गांव के जयेंद्र सिंह को सात साल बाद भी मुआवजा नहीं मिल पाया है। इससे आक्रोशित जयेंद्र सिंह ने जल्द मुआवजा न देने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जयेंद्र ने बताया कि वर्ष 2015-16 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग चमोली ने आली गांव के लिए डेढ़ किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया था। इस निर्माण के दौरान दो गोशाला की जमीन सड़क निर्माण के लिए काटी गई। तब से अब तक कई बार विभाग को भूमि के मुआवजे के लिए पत्र भेजा लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया। जयेंद्र ने कहा कि वह पशुपालन कर आजीविका चलाते हैं। अब वे अपने पशुओं को दूसरों की गोशाला में बांधने के लिए मजबूर हैं। दूसरी ओर अवर अभियंता निशांत भंडारी ने कहा कि गोशाला का मुआवजा संबंधी प्रकरण पुराने जेई के समय का है। वास्तविक स्थिति जानकर रिपोर्ट भेजी जाएगी। उच्च अधिकारियों का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें