फोटो
नंदानगर। राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान वर्ग के संचालन की मांग को लेकर चल रहे घूनी, रामणी और पडेरगांव के लोगों के क्रमिक धरने को एक माह पूरा हो गया है। मगर मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। अब ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी यदि 30 जून तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे एक जुलाई से तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर देंगे। उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को भी ज्ञापन भेजा। ज्ञापन भेजने वालों में एसएमसी अध्यक्ष चंद्रा देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख करण सिंह नेगी, जिला पंंचायत सदस्य भगवती देवी, क्षेत्र पंंचायत सदस्य पवित्रा देवी, अब्बल सिंह कठैत, कुंवर सिंह, जगदीश सिंह, देव सिंह नेगी शामिल रहे। संवाद