फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क पहने घूम रहे बाजारों में

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमणकाल में अनलॉक-1 के तहत कर्णप्रयाग, सिमली, आदिबदरी, गैरसैंण, थराली, देवाल, नारायणबगड़, गौचर आदि बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान कई लोग बिना मास्क के बाजार में घूम रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग सैैकड़ों गांवों का केंद्र बिंदु होने के कारण यहां रोजाना लोग तहसील, बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित बाजार में आते हैं। गांवों की दुकानों के लिए व्यापारी कर्णप्रयाग से ही सामान ले जाते हैं लेकिन बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कर्णप्रयाग थाना प्रभारी जीसी शर्मा और एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आदिबदरी में भी बैंक, पोस्ट ऑफिस व बाजार में भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें