फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीएलओ को मतदाता सूची का दिया प्रशिक्षण

Tue, 31 Oct 2023 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। ब्लॉक सभागार पोखरी में बीएलओ को मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी बीएलओ शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, सूची से नाम हटाने के संबंधी प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी गई। एसडीएम संतोष कुमार पांडे ने कहा कि सभी बीएलओ मतदाता सूची का काम कार्यनिष्ठा और ईमानदारी से पूरा करें। मतदाता लोकतंत्र की आधार कड़ी हैं। इसलिए मतदाता सत्यापन कार्य में लापरवाही न बरतें। कार्यक्रम में प्रशिक्षक विपिन बिष्ट ने बीएलओ को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार हरीश चंद्र पांडे, राजस्व निरीक्षक विपिनपाल सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज बत्र्वाल, खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें