राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के एनसीसी स्वयंसेवक बुजुर्गों का सहारा बनकर उन्हें टीका लगाने के लिए केंद्र तक पहुंचने में उनकी मदद में लगे हैं। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय केंद्र में कोरोना टीकाकरण का कार्य चल रहा है और यहां टीकाकरण के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए एनसीसी स्वयंसेवक अस्पताल प्रशासन का सहयोग कर नजदीकी घरों से बुजुर्गों को यहां लाकर उन्हें टीका लगवा रहे हैं और टीकाकरण के बाद उन्हें घर तक छोड़कर आ रहे हैं। साथ ही अस्पताल में भीड़ को नियंत्रित करने और अस्पताल प्रशासन की मदद में भी स्वयंसेवक लगे हुए हैं। महाविद्यालय के कोआर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि स्वयंसेवकों की इस पहल की सभी सराहना कर रहे हैं। इस मौके पर सूबेदार सुशील चंद्र बहुगुणा, उमराव सिंह, कलावती, सूरज सिंह, सूर्य प्रकाश, प्रिया और रितिक आदि मौजूद थे।