फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 17 Apr 2025 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण/आदिबदरी। श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम में लगे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने आश्रम परिसर में सफाई, झाड़ी कटान व श्रमदान किया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. गिरजेश व हिंदी विभाग के डाॅ. विनय कुमार ने बताया कि शिविर में 9 छात्र और 24 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान स्वयंसेवियों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. केएन बरमोला ने छात्रों को शिविर की महत्ता बताई। वहीं आदिबदरी में एनएसएस प्रमाणपत्र के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ जिसमें 197 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने बताया कि परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थियों को बी और सी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें