राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले
आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल मुकाबले होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता कि अंडर-14 आयु वर्ग में पौड़ी की टीम चैंपियन बनी। फाइनल में पौड़ी ने चमोली को 25-22, 25-23 से हराया। तीसरे स्थान के मुकाबले में नैनीताल ने टिहरी को 25-13, 25-15 से शिकस्त दी। बृहस्पतिवार को अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल मुकाबले होंगे।
अंडर-17 के क्वार्टर फाइनल में पौड़ी ने उत्तरकाशी और देहरादून ने रुद्रप्रयाग को हराया। चंपावत और टिहरी ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-19 में पौड़ी ने नैनीताल और देहरादून ने बागेश्वर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। बृहस्पतिवार को शेष सेमीफाइनल और अंडर-17 व अंडर-19 के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य करमवीर सिंह, सह संयोजक लता झिंक्वाण, जगदीश रावत, भुवनेंद्र बिष्ट, कुनाल, दीपक रावत, बलदेव कुमार, तुषार कांडपाल, विक्रम बिष्ट, यशपाल बिष्ट, अभिषेक, पूजा जोशी और कविता कोटवाल मौजूद रहे।