फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर डामरीकरण न होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरमनी-देवपुरी-करचूड़ा मोटर मार्ग पर डामरीकरण न होने से लोग परेशान हैं। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क पर डामर बिछाने की मांग उठाई। शनिवार को प्रधान तुलसी देवी, संगीता देवी, रेखा देवी, क्षेपंस सूरजपाल, सुनील भारद्धाज, हरेंद्र परिहार, बीरेंद्र सिंह, दर्शन भंडारी, रमेश भारद्धाज आदि ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर कहा कि सड़क में कई जगहों पर गड्ढे बने हैं, जिससे बुजुर्गों, बीमार लोगों और प्रसूता महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बरसात से पूर्व ही सड़क पर काम शुरू नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। लोनिवि के वही अधिशासी अभियंता चंद्र गुप्ता ने कहा कि सड़क पर डामरीकरण व सुधारीकरण का टेंडर हो चुका है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही सड़क में बने गड्ढों को भी तुरंत भरा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें