फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Fri, 15 May 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सेवा इंटरनेशनल की ओर से नौटी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 ग्रामीणों की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। इस मौके पर ग्रामीणों को निशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सेवा इंटरनेशनल से सूर्यकान्त ड्यूंडी, राहुल, डॉ. दिव्या मौजूद रहे। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल जेंटा की ओर से राजकीय जूनियर हाईस्कूल घतोड़ा में योग शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के योगाचार्य पंकज मनूड़ी ने छात्र-छात्राओं को दंडासन, उत्तानपाद आसन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंग आसन, शीर्षासन, शवासन की जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नित्य प्रति प्रणायाम और योगाभ्यास से स्वास्थ्य और मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद डिडोयाल, बलदेव चौहान, सरोज डिमरी, देवेश्वरी देवी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें