फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन्यजीवों से परेशान ग्रामीणों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रैली निकालकर पहुंचे तहसील, राष्ट्रपति, पीएम व मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। वन्य जीवों के हमलों से बनी दहशत के कारण अब लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। लोग जानवरों से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को पोखरी में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वह रैली निकालते हुए तहसील पहुंचे और तुरंत वन्य जीवों की दहशत से निजात दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनाने की मांग उठाई और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वन मंत्री को ज्ञापन भेजा।
मंगलवार को जनप्रतिनिधि व ग्रामीण विनायकधार तिराहे पर एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए तहसील परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने सरकार और वन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पहाड़ में लोग और उनके मवेशी वन्य जीवों के शिकार हो रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार के स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है। कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा और संसद में उठाया जाना चाहिए। कहा कि यदि सरकार जल्द इसको लेकर कोई ठोस पहल नहीं करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सडीएम अबरार अहमद ने केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर को मौके पर बुलाकर निर्देश दिए कि भालू प्रभावित क्षेत्रों में विद्यालयों के आसपास नियमित गश्त कराई जाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, दिव्या भारती, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा, अधिवक्ता श्रवण सती, पूर्व प्रमुख प्रीती भंडारी, ग्राम प्रधान विमला देवी, तेजपाल निर्मोही, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप राणा, बृजेश रड़वाल, सुलोचना देवी, सुबोधनी देवी, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, रणवीर सिंह, ईश्वर सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को वाहन सेवा उपलब्ध कराने की मांग
गोपेश्वर। दशोली विकास खंड के ग्राम पंचायत टंगसा के ग्राम प्रधान संतोष बिष्ट और अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद थपलियाल ने संरक्षित वन क्षेत्र से घिरे टंगसा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बमियाला गांव के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं करीब आठ किलोमीटर तक जंगल के रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचते हैं। दोगड़ी व कांडई गांव के छात्र भी विद्यालय तक पहुंचने में लगभग पांच किमी की पैदल दूरी तय करते हैं। भालू और गुलदार की दहशत को देखते हुए छात्र-छात्राओं के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डीएफओ सर्वेश दुबे ने उन्हें शीघ्र वाहन सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें