फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरमी पैया के ग्रामीणों ने रुकवाया चोरमी एडिट का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार देने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर चोरमी पैया के ग्रामीणों ने 520 मेगावाट वाली तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के चोरमी सुरंग का काम बंद करवाकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वे सुरंग का काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

चोमरी पैया के ग्रामीणों ने रोजगार देने, मकानों में आई दरारों का मुआवजा देने, पेयजल व प्रभावित ग्रामीणों को चारापत्ती के लिए व्यवस्था करने आदि की मांग उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी रावत ने कहा कि वर्ष 2016 में भी ग्रामीणों ने मांगों को लेकर चोरमी सुरंग पर धरना दिया था। तब कंपनी ने मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया था। अभी तक मांग पूरी न होने पर फिर से चोरमी सुंरग का काम रुकवा दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती वे कार्य नहीं होने देंगे। इस मामले में एनटीपीसी के डीजीएम उमेश कुमार ने कहा कि कंपनी की ओर से जल्द ग्रामीणों से वार्ता कर मामले को सुलझाया जाएगा। इस दौरान उप-प्रधान हेमंत रावत, धीरेंद्र रावत, अजीतपाल रावत, प्रमाद सिंह, नीरज, शांती देवी, विजया देवी, सरस्वती देवी, रेशमा देवी, बीरा देवी और संतोषी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें