फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा हटाने पहुंची जेसीबी को ग्रामीणों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल से अधूरी पड़ी सड़क अभी तक पूरी नहीं बन पाई है। बुधवार को मार्गों से मलबा हटाने पहुंची लोनिवि पोखरी की जेसीबी को ग्रामीणों ने रोक दिया और प्रदर्शन किया। आली की ग्राम प्रधान पूजा देवी ने कहा कि दस सालों में 14 किमी आली-जिलासू मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। सड़क न बनने से पोखरी के रास्ते कर्णप्रयाग और गोपेश्वर जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा अधिक लग जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आली के पूर्व प्रधान तेजपाल बर्तवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, पुष्कर सिंह रावत, उमेद सिंह रावत, योगंबर सिंह, अनूप नेगी, कुंवर सिंह राणा मौजूद थे। लोनिवि पोखरी के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने कहा कि कोविड 19 और बरसात के कारण मजदूरों की कमी है। बरसात खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें