फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बंद कराया एनटीपीसी के पावरहाउस का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पैनी और अनीमठ के ग्रामीणों ने 520 मेगावाट वाली तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस साइट का काम बंद करा दिया। उन्होंने पावर हाउस के मुख्य गेट पर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और परियोजना निर्माण कर रही एनटीपीसी कंपनी पर वादे के अनुरूप कार्य नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पैनी की ग्राम प्रधान अम्मा देवी और महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा देवी ने बताया कि ग्रामीणों के आंदोलन के बाद वर्ष 2018 में एनटीपीसी ने श्मशान घाट का निर्माण और वहां से जाने वाले रास्ते के निर्माण का लिखित आश्वासन दिया था। एक साल से अधिक समय होने के बाद भी यह काम शुरू नहीं किया गया। प्रदर्शन करने वालों में मोहन आर्य, हरीश, मोहन ममगाईं और सूरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, चोरमी पैया के ग्रामीणों का रोजगार देने समेत चार सूत्री मांग को लेकर आंदोलन जारी है। ग्रामीणों ने चोरमी सुरंग का काम सातवें दिन भी बंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें