गोपेश्वर जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया।
- फोटो : GOPESHWAR
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कृषि, उद्यान, मत्स्य और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रवासी और अप्रवासी तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों को प्रवासियों व अप्रवासियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा।
जिला सभागार में डीएम विभागों से स्वरोजगार योजनाओं पर चर्चा की और कृषि यंत्र, बीज, दुधारू पशुधन योजनाओं की जानकारी ली। कहा कि 10 जुलाई तक लाभार्थियों की सूची के अनुसार साक्षात्कार के माध्यम से प्रवासियों व अप्रवासियों को लाभान्वित करें। बैठक में सीडीओ हंसा दत्त पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी राम कुमार दोहरे, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण, प्रभारी मत्स्य सहायक निदेशक जगदंबा प्रसाद के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो