फोटो
नंदानगर। राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान विषय शुरू करने की मांग के लिए ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं 39 दिनों से अन्य ग्रामीण भी धरने पर डटे हुए हैं। विद्यालय में विज्ञान वर्ग की मांग को लेकर नंदानगर के दूरस्थ क्षेत्र के घूनी, रामणी, पडेरगांव सहित अन्य गांव के ग्रामीण 25 जुलाई से तहसील नंदानगर में धरना दे रहे हैं। सरकार की ओर से उनकी मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने 30 जून से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। धूनी के मुकेश कुमार, पडेरगांव के सत्येंद्र सिंह और रामणी गांव के संदीप सिंह ने दूसरे दिन भी अनशन जारी रखा। वहीं अनशनकारियों के समर्थन में जितेंद्र सिंह, माहेश्वरी देवी, गोविंद सिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, मकर सिंह, जगदीश सिंह, सुखवीर सिंह, हर्षवर्धन देवराड़ी, विजय प्रसाद देवराड़ी, कुंवर लाल आदि धरने पर बैठे। संवाद