कर्णप्रयाग। ग्रामीणों ने लोनिवि गौचर की ओर से सुमल्टा बैंड से कोलाडुंग्री तक किए जा रहे मार्ग निर्माण के सर्वे पर आपत्ति जताई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि की ओर से सुमल्टा बैंड से कोलाडुंग्री तक जो सर्वे कराया जा रहा है उससे कई मकान खतरे की जद में आ रहे हैं। वहां पर स्थित चट्टानों से कई बार भूस्खलन हो चुका है। ऐसे में मार्ग के निर्माण से उस स्थान पर भू-धंसाव का खतरा हो सकता है। ऐसे में विभाग को सड़क का सर्वे अन्यत्र जगह से करना चाहिए। ज्ञापन में नवीन खंडूड़ी, अशोक खंडूड़ी, अनूप खंडूड़ी और सरला देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद