फोटो
गैरसैंण। सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर तेवाखर्क और नैणी के ग्रामीणों ने जीआईसी मैदान में प्रदर्शन कर धरना दिया।
सोमवार को जीआईसी मैदान में सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत ममंद और स्कूली छात्रों का सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क सुधारीकरण की मांग की। बीती 17 मार्च को नैणी के ग्रामीणों ने विधायक अनिल नौटियाल का घेराव भी किया था लेकिन समस्या हल नहीं होने के पर ग्रामीण सोमवार को जीआईसी मैदान पहुंचे और कार्यक्रम के दौरान ही मैदान के एक छोर पर प्रदर्शन किया। बाद में राज्यमंत्री रमेश गड़िया को ग्रामीणों ने ज्ञापन लिया और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान हरेंद्र कंडारी, बसंती देवी, धनपा देवी, लीला देवी और रिंकी आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद