फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मां नंदा को अर्पित किए स्थानीय उत्पाद

विज्ञापन
घाट क्षेत्र में यात्रा पड़ावों पर भक्तों को दर्शन देतीं मां नंदा की डोली। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
कैलाश के लिए विदा हुई बधाण और दशोली की मां नंदा की डोलियों का गांव-गांव में भक्तों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बुधवार को रात्रि प्रवास के लिए दशोली की मां नंदा की डोली कांडा गांव और बधाण की डोली मथकोट गांव पहुंची। बधाण की मां नंदा की चरबंग गांव में आचार्य ब्राह्मणों ने विशेष पूजाएं की। माता का शृंगार करने के बाद आरती की गई। कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष मंशाराम गौड़ ने बताया कि ग्रामीणों ने माता को शृंगार सामग्री के साथ ही मुंगरी (मक्का), ककड़ी व स्थानीय उत्पाद भेंट किए। ध्याणियों ने मां नंदा के जागर गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें