गैरसैंण। खनसर घाटी के टैटुड़ा के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन टैटुड़ा-नैंणी मार्ग से गांव को हो रहे नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण के मलबे से गांव की पेयजल लाइन, टैंक और रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि कई मकान खतरे की जद में हैं। ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा और परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में युवक मंगल दल के अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह नेगी, पुष्पराज, जयसिंह, विनोद कुमार व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी मौजूद थे। संवाद