कर्णप्रयाग। जिलासू तहसील के पनाई के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग उठाई। पनाई विकास समिति के नेतृतव में जिलाधिकारी गौरव कुमार से मिले ग्रामीणों ने कहा कि पनाई गांव के नीचे रेलवे की सुरंग बनाई जा रही है। सुरंग निर्माण से गांव में कई जगह दरारें आ चुकी हैं लेकिन गांव को विस्थापन की सूची में नहीं रखा गया है। न ही गांव में नुकसान का मुआवजा दिया गया है। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई करते हुए विस्थापन की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह गुसाईं, प्रदीप कुमार, रमेश सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह आदि शामिल थे। संवाद