सड़क का एलाइमेंट को लेकर कोटियाड़ा के ग्रामीणों का ब्लॉक कार्यालय में धरना
फोटो
देवाल। स्वीकृत सड़क का एलाइनमेंट बदलने की मांग को लेकर कोटियाड़ा (कोटेड़ा) के ग्रामीणों का ब्लॉक कार्यालय में क्रमिक धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने बोरागाड़-चौड़ सड़क से सोबन राम बैंड से 50 मीटर सड़क बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीएम को ज्ञापन भेजा। ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित क्रमिक धरने पर पुष्कर राम, नरेंद्र राम, बाली राम, दीवान राम, कमला देवी, अमरा देवी, देवकी देवी, रमेश राम, गिरीश राम, तारा राम, सुरेश चंद्र, पूर्व प्रधान खड़क राम आदि मौजूद रहे। संवाद