फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नौली-धोतीधार सड़क निर्माण के लिए सतपाल महाराज से मिले ग्रामीण

Sun, 05 Jul 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बोले सड़क बनने से क्षेत्र में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां
विज्ञापन

पिछले साल ग्रामीणों ने सड़क के लिए किया था आंदोलन
पोखरी। सालों से लंबित पड़ी नौली-धोतीधार सड़क के लिए ग्रामीण एक बार फिर मुखर हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मोटर मार्ग धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है लेकिन सरकार इसके निर्माण के लिए कभी भी गंभीर नहीं रही। 2025 में लोगों इसके लिए आंदोलन किया था। उसके बाद सरकार ने सड़क के सर्वेक्षण का शासनादेश जारी किया व वित्तीय स्वीकृति दी गई लेकिन आज तक इसपर काम शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि नौली-धोतीधार सड़क बनने से श्रद्धालुओं व पर्यटकों को तृतीय केदार तुंगनाथ, चोपता आवाजाही में सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने ज्ञापन में सरकार से सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में गुणम की प्रधान अंजू देवी, कलसीर के पूर्व प्रधान इंद्रेश राणा, पाटी जखमाला के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह नेगी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें