दिवाधार गांव में क्षतिग्रस्त पैदल रास्ता बनाने को श्रमदान करने जाते ग्रामीण।
- फोटो : KARNPRYAG
दिवाधार गांव के लोगों ने दस सालों से बंजर पड़े रास्ते को श्रमदान करके बनाया। गत दिनों मूसलाधार बारिश से चौरासैंण, जसखोला, बाजाबजूनियां, शीला, दिवाधार गांवों को जोड़ने वाली पुलिया बहने से गांवों को जोड़ने वाला सीसी मार्ग पर आना जाना बंद होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई थी। शनिवार को दिवाधार की प्रधान संगीता देवी के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों के सहयोग से पुराने मार्ग की मरम्मत करके रास्ते को आवाजाही के लिए सुगम बनाने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर उमेद सिंह, मधुबाला देवी, तस्वीरा देवी, कुशल सिंह, रेखा देवी, पुष्पा देवी, श्याम सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह ने श्रमदान कर रास्ता बनाया।