दिवाधार गांव के लोगों ने श्रमदान कर दूसरे गांवों को आवाजाही के लिए पैदल रास्ता तैयार कर दिया। बीते दिनों मूसलाधार बारिश से चौरासैंण, जसखोला, बाजाबजूनियां, शीला, दिवाधार गांवों को जोड़ने वाली पुलिया बह गई थी। इससे इन गांवों को जोड़ने वाले सीसी मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए शनिवार को दिवाधार की प्रधान संगीता देवी की अगुवाई में वार्ड सदस्य आगे आए। उन्होंने पुराने रास्ते की मरम्मत कर उसे आवाजाही के लिए तैयार कर दिया। श्रमदान करने वालों में उमेद सिंह, मधुबाला देवी, तस्वीरा देवी, कुशल सिंह, रेखा देवी, पुष्पा देवी, श्याम सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे। संवाद