फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खुद ठीक की पेयजल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील घाट के अंतर्गत ग्राम सुंग में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी थी। लाइन जगह-जगह लीक होने के कारण गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती थी। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने खुद लाइन की लीकेज ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन

सुंग के ग्राम प्रधान भागवत सिंह ने बताया कि उनके गांव में 70 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां के लिए बनी पेयजल लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इसे बदलने के लिए कई बार विभाग को कहा जा चुका है। पिछले कुछ दिनों से गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। ऐसे में ग्रामीण एकजुट हुए और एकदूसरे की मदद से पेयजल लाइन का लीकेज ठीक कर दिया। इसके बाद फिलहाल पानी सुचारु रूप से आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें