फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोखा-मल्ला के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर एक दिन का अनशन किया। अनशन की अगुवाई कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य शोबन सिंह नेगी ने कहा कि वह कई बार सड़क के लिए शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही। कई किमी पैदल चलने के बाद सड़क तक पहुंचते हैं। गांव में बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्राम प्रधान राजेश तिवारी ने बताया कि धरने के दौरान कोरोना को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियमों का भी ध्यान रखा गया। इस दौरान पूजा, गोदांबरी, पुरुषोत्तम तिवारी, गुमान सिंह, मोहन प्रसाद, संदीप सिंह, राजेंद्र, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें