फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्रामीणों ने देरी से सड़क खोले जाने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। नंदकेशरी-जौला मार्ग पर लोनिवि ने सात दिन बाद जेसीबी मशीन भेजकर सड़क पर गिरा पेड़ हटाकर यातायात शुरू किया। देरी से पेड़ हटाने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। बीते शुक्रवार को नंदकेशरी जौला मोटर मार्ग पर जोलकोट इंटर कॉलेज के पास मलबा आ गया था जिसमें एक पेड़ भी सड़क पर आया था। ग्रामीणों ने उसी दिन लोनिवि के अधिकारियों को फोन करके सड़क खोलने को कह दिया था लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। जबकि उसी सड़क से लगे नंदकेशरी ग्वालदम मोटर मार्ग पर जेसीबी मशीन लगी थी। सेरा के ग्राम प्रधान प्रेमबल्लभ शर्मा, जोला की प्रधान मुन्नी देवी, बंसती देवी, राजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबीता त्रिकोटी, मोहन जोशी, बिजेन्द्र सिंह, बलवंत राम ने कहा, जब जेसीबी पास के ही सड़क पर काम कर रही थी तो उसी दिन दस मिनट में सड़क खोली जा सकती थी लेकिन विभाग का यह रवैया गैर जिम्मेदाराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें