देवाल के हाटकल्याड़ी बेराधार मोटर मार्ग का काम रोकते ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
खेतों में सड़क कटिंग का मलबा गिराने से नाराज हाटकल्याणी के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन बेराधार सड़क का काम रोक दिया है। ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर मलबा हटाने और मलबे से बर्बाद फसलों का मुुआवजा दिए जाने की मांग की है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कहा कि देवाल-मुंदोली मोटर मार्ग हाटकल्याणी से बेराधार तक 10 किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन सड़क के मलबे से गांव के खेत और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई। कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी और ठेकेदारों की ओर से मलबा गिराना लगातार जारी है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क पर पहुंचकर काम रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती, काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
दूसरी ओर लोनिवि के सहायक अभियंता एसके पांडे ने बताया कि किसानों के नुकसान की स्थलीय जांच की जाएगी। साथ ही डंपिंग जोन के लिए 60 लाख का इस्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद मलबे का निस्तारण डंपयार्ड में किया जाएगा। विरोध करने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्ष कलावती परिहार, राधा देवी, आनंदी, लीला, लक्ष्मी, हेमा, त्रिलोक राम, दयाल सिंह, महिपाल सिंह, हीरा राम, महिपाल सिंह, प्रकाश चंद्र आदि शामिल थे।