फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लंगूरों और बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान

Wed, 11 Mar 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ढुंगल्वाली सहित आसपास के गांवों में लंगूरों और बंदरों के उत्पात से काश्तकारों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान अंकित पंत, गजेंद्र कोठियाल, प्रीति कोठियाल, रेखा कोठियाल आदि ने कहा कि फसलों को नुकसान पहुंचाने के अलावा भगाने पर लंगूर लोगों पर हमला कर रहे हैं। वहीं नगर के सिमली बाजार और न्यू डिम्मर, सिमली गांव, राड़खी, मज्याड़ी आदि गांवों में बंदर घरों के अंदर, पैदल रास्तों और खेत खलिहानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिस कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों और लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान डिम्मर विनीता डिमरी, पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी, जयदीप गैरोला और रविंद्र खंडूड़ी ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें