फोटो
पोखरी (चमोली)। ग्राम पंचायत भिकोना में ग्रामीणों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डेढ़ महीने के इस प्रशिक्षण में 50 से अधिक ग्रामीण प्रतिभाग कर रहे हैं। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सहयोग से डीटीआर आर्गेनिक प्रा.लि. की ओर से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीटीआर के संयोजक ललित असवाल ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को निशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस दौरान ग्राम प्रधान सुचिता देवी, राजेश्वरी देवी, प्रशिक्षक रितु सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद