फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए कोटेड़ा गांव के ग्रामीणों में बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटेड़ा के कोटीपार तोक के ग्रामीणों के बीच सड़क निर्माण को लेकर सहमति बन गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र गांव के लिए स्वीकृत 3.50 किमी सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग की है। वर्ष 2017-18 में शासन से बौरागाड-चौड़ मोटर मार्ग पर सोबनराम बैंड से कोटीपार गांव के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। लेकिन ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया था। ग्राम प्रधान कुंदन राम, युवक मंगल दल अध्यक्ष पूरन राम, हेमा देवी, सीताराम, अशोक, पुष्कर, प्रताप राम, रमेश, जसवंत, नंदन, देवराम, धनीराम आदि ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें