ग्राम प्रधानों ने मनरेगा कार्यों के मैटीरियल के शीघ्र भुगतान समेत कई मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजा। पोखरी ब्लॉक सभागार में हुई ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने राज्य वित्त से मिलने वाले धन का वितरण ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से कराने, राज्य वित्त के धन को स्वजल में ही मर्ज करने, प्रधानों के डोंगल से उनके मोबाइल नंबर लिंक करने की मांग की। बैठक में कोषाध्यक्ष ललित मिश्रा, महासचिव वीरेंद्र राणा, महावीर रावत, नवीन राणा, मधुसूदन किमोठी, मुकेश नेगी, प्रेम नेगी, प्रदीप बर्तवाल और विनोद लाल मौजूद थे।